






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2024। गणगौर उत्सव अब अपनी पूर्णता की और आगे बढ़ रहा है। गणगौर के 15 दिन पूरे होने पर गली गली गणगौर के गीत गूंज रहे हैं। वहीं यहां गणगौर मेला समिति द्वारा 11 एंव 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले गणगौर मेले की तैयारियां भी जोरो पर है। मेला समिति के व्यवस्थापक देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि मेले के प्रथम दिन निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल होने वाली 1000 महिलाओं को साड़ियों का वितरण मंगलवार को किया जाएगा। साड़ी लेने के लिए अपना पंजीयन करवा चुकी महिलाएं हाईस्कूल रोड स्थित गणेश ज्योतिष केंद्र से अपनी साड़ी ले सकती है। 11 अप्रैल को हनुमान क्लब मैदान से गणगौर का जुलूस निकलेगा व नेहरू पार्क पहुंच कर जुलूस समापन के बाद गणगौर सज्जा प्रतियोगिता होगी। 12 अप्रैल को नेहरू पार्क में विधि विधान से गणगौर के फेरे होंगे।




