May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2024। सिंधी समाज के आराध्य देव झूलेलाल जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले चेटीचंड महोत्सव बुधवार को कस्बे में सिंधी समाज द्वारा उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। झूलेलाल मंदिर में सुबह 7.51 पर ध्वजारोहण के साथ शुरू हुए कार्यक्रमों की श्रंखला में दिन भर कई कार्यक्रम होंगे। सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवणकुमार गुरनानी ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद मंदिर प्रांगण में सुबह 10 बजे कन्या भोजन, शाम 5 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और संत कंवरराम मंडली द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद शाम 6.30 बजे महा आरती एवं 7 बजे कॉलोनी में डीजे पर झांकी निकाली जाएगी। कार्यकमों की पूर्णाहुति रात 8.30 बजे से मंदिर प्रांगण में भंडारे के साथ होगी। इस पर्व के उत्साह में कस्बे की सिंधी समाज की सभी दुकाने व व्यापारिक प्रतिस्थान दोपहर 2 बजे बन्द हो जाएंगे एवं समाज के सभी लोग सामूहिक रूप से इन आयोजनों में भाग लेंगे। इस सबन्ध में पूर्व तैयारी बैठक की गई एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ चेटीचंड पर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2024। जयंती पर सजाया गया झुलेलाल दरबार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज शहर में गूंज रहा है आयो लाल, झुलेलाल।