May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2024। क्षेत्र में गुरूवार को मनाई जाने वाली ईद, 16 अप्रैल को निकाली जाने वाली धर्मयात्रा एवं 19 को होने वाले लोकसभा मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय पर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में हिमाचल पुलिस व राजस्थान पुलिस के सैंकड़ों हथियारबंद जवान शामिल रहे एवं पुलिस थाने से निकल कर घूमचक्कर, मुख्य बाजार, स्टेशन रोड़, गांधी पार्क, गौरव पथ, रानी बाजार, मोमासर बास होते हुए पुन: थाने पहुंचा। फ्लैगमार्च की अगुवाई सीओ निकेत कुमार, थानाधिकारी इंद्रकुमार, हिमाचल पुलिस के सीओ अनिल कुमार ठाकुर, कम्पनी कमांडर हरिन्द्र सिंह ने की एवं हथियारबंद दस्ते ने शांतिपूर्ण पर्व मनाने का संदेश दिया। इसके बाद पुलिस थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक भी आयोजित की जा रही है।