May 21, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2024। आज अंचल में घर-घर महिलाओं ने गणगौर पूजन कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए माता से सुख समृद्धि के साथ अगले बरस आने की प्रार्थनाएं की। बहू बेटियों ने बुधवार को सिंजारे की मेंहदी रचाई और चुनड़ी व गहने पहन कर माता का पूजन किया। घरों में ढोकले बनाकर माता को भोग लगाया गया। कहीं कहीं युवतियों ने ईसरजी की बारात निकाल कर उल्लास के साथ आयोजन किया। गणगौर पूजन के अंतिम दिन महिलाओं व युवतियों ने फुलड़े लाकर पूजन किया। बुधवार की संध्या मातुश्री भवन से रानी बाजार होकर पार्षद पवन कुमार उपाध्याय के घर तक गौर माता की बनौरी निकाली गई।  बनौरी में डीजे के साथ वार्ड 34 की युवतियां, बालिकाएं व महिलाएं नाचते गाते अपनी अपनी गणगौर के साथ शामिल हुई। बनौरी निकालने में विमल चुरा, पवन कुमार व्यास, संदीप उपाध्याय, इंद्रचंद उपाध्याय, दीपक व्यास, जीत व आलोक ने व्यवस्थाएं संभाली। बता देवें आज शाम सवा चार बजे हनुमान क्लब से गणगौर की शाही सवारी निकाली जाएगी। ऊंट घोड़ो के साथ गाजे बाजे से गणगौर रवाना होगी व मुख्य बाजार में जगह जगह पुष्पवर्षा से सवारी का स्वागत किया जाएगा। शाही सवारी नेहरू पार्क में पूर्ण होगी तथा पार्क में यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए नि:शुल्क हाईटी का प्रबंध भी मेला समिति की ओर से किया जा रहा है। समिति सदस्यों की देखरेख में आयोजन की तैयारियों संबंधी कार्य उत्साह के साथ किए जा रहें है। बता देवें आज इसी पार्क में गणगौर सजाओ प्रतियोगिता के साथ गणगोर के फेरों का आयोजन किया जाएगा। भव्य समारोह के आयोजन को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकाली गणगौर की बारात, नाक खिचने की रस्म निभाती महिलाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर किया गणगौर पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मांगी घर परिवार में खुशहाली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने भीकिया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालकी में निकाली गणगौर की बनौरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को मनाई मेहंदी, आज होंगे फेरें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक जैसे परिधानों की रखी थीम, युवतियों ने धूमधाम ने किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर घर में हुआ गणगौर का पूजन, लगाया ढोकलों का भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने सजाई गणगौर ईसर के वेश में झांकी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार देर रात तक गाए गणगौर के गीत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों में 16 दिन रहा उत्साह का माहौल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार शाम गणगौर की मेहंदी का पर्व धूमधाम से मनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंजारे की रचाई महिलाओं व बालिकाओं ने मेंहदी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में बुधवार रात बालिकाओं ने धूमधाम से मनाई गणगौर की मेंहदी का उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने सजधज की खूब गीत गाए व जमकर गीतों पर नृत्य किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गावं आज गणगौर पूजन के अंतिम दिन फुलड़े लाकर किया गणगौर का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज हर्षोल्लास से किया गणगोर का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने खूब सजाया गणगौर माता को, किया पूजन।