May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ के सेसोमू गर्ल्स कॉलेज में बनाये गए राजकीय कोविड सेंटर में अव्यवस्थाओं सम्बन्धी एक वीडियो बुधवार सुबह से ही क्षेत्र में वायरल हो रहा है। कोविड सेंटर में भर्ती एक कोरोना संक्रमित के परिजन द्वारा बनाये गए इस वीडियो में वहां रहने वाले कोरोना संक्रमितों ने अपनी परेशानियां बताई है। कोरोना संक्रमितों ने व्यवस्था के अभाव में अपने घर में ही कवारें टाइन कर देने की बात कही है। ये मरीज चाय बिस्किट अपने घर से मंगवा रहें है और भोजन में 8 रुपये में इंदिरा रसोई का खाना दिए जाने का आरोप लगा रहें है। कोविड सेंटर पर तैनात कर्मचारियों से कुछ भी पूछे जाने पर वे उपखंड अधिकारी से बात करने की बात कह रहें है। यहां भर्ती मरीजों को मास्क नही देने, सेनेटाइजर नही देने, बिस्तर नही बदलने, स्वच्छ पेयजल नही देने, सफाई तक नही होने आदि आरोप इस वीडियो में लगाये गए हैं। आप भी देखें वीडियो–