May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2024। समाज को एकजुट होकर कुरीतियों को बंद करने की प्रेरणा लेते हुए विकास के पथ पर अग्रसर होना चाहिए। समाज में युवाओं को नशे व अपराध प्रवृत्ति पर जाने से रोकने के प्रयास भी होने चाहिए। ये प्रेरणा विधायक ताराचंद सारस्वत ने आज माहेश्वरी भवन, आड़सर बास में आयोजित सारस्वत ब्राह्मण समाज के होली स्नेह मिलन समारोह में दी। समाज के मौजिज लोगों ने विधायक ताराचंद सारस्वत सहित विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व समाज अध्यक्ष बजरंगलाल ओझा, सत्यनारायण तावणियां रीड़ी का सम्मान किया गया। सभी अतिथियों को फुलमालाएं पहनाकर साफे पहनाए गए और स्मृति पत्र सौंपे गए। समाज अध्यक्ष बजरंगलाल ओझा ने सभी का आभार जताते हुए समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। सारस्वत समाज समिति एवं सारस्वत युवा नवोत्थान समिति के सदस्यों ने समारोह की व्यवस्थाओं को संभाला। आयोजक कानाराम सारस्वा जैतासर, वेदप्रकाश सारस्वत आड़सर बास, कुनणाराम, बजरंगलाल सारस्वा देराजसर, कांशीराम तावणियां, हरिराम तावणियां रीड़ी, शंकरलाल सारस्वा सेरूणा, सावंरमल सारस्वत, भगवती प्रसाद ओझा, मनोज कुमार कायल, श्रीराम गुरूवा सरजुसर, चिमनाराम तावणियां, सुनील तावणियां ठुकरियासर, लक्ष्मीनारायण तावणियां, शंकरलाल खांतड़िया सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सारस्वत ब्राह्मण समाज ने विधायक ताराचन्द सारस्वत का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में सारस्वत समाज के लोगों ने आयोजन में भाग लिया।