May 20, 2026
WhatsApp Image 2020-08-26 at 19.30.53

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा नेता रामगोपाल सुथार को पार्टी ने महत्वपूर्ण पद देते हुए चूरू जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। बुधवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के निर्देशों पर संभाग एवं जिला प्रभारियों की निुयक्तियां की है। विदित रहे कि सुथार इससे पूर्व भी भाजपा देहात जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं चूरू जिला प्रभारी की जिम्मेदारी पार्टी में निभा चुके है। सुथार की नियुक्ति के बाद उनके सर्मथकों ने उन्हें बधाईयां दी है।