May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-04-14 at 10.27.33

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक जने को पकड़ा और एक को अस्पताल के बाहर डेक बजाते हुए गिरफ्तार कर लिया। हैड कांस्टेबल हरीराम ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव बिग्गा की आम गुवाड़ में अवैध शराब के 114 पव्वे अलग अलग ब्रांड के जब्त किए व आरोपी 30 वर्षीय झुमर कुम्हार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल लक्ष्मण को दे दी है। उपजिला अस्पताल के पास एएसआई रविंद्र सिंह ने ट्रेक्टर के ऊपर डेक से स्पीकर में तेज आवाज में गाने बजाने पर पवन कुमार ब्राह्मण निवासी धांधूसर को गिरफ्तार कर डेक जब्त कर ली। इससे अस्पताल में भर्ती मरीज परेशान हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को दे दी है।