May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-04-14 at 11.04.28

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ में भारतीय नववर्ष एवं रामनवमी के उपलक्ष्य में आगामी 16 अप्रैल को आयोजित होने वाले धर्मयात्रा की तैयारियां परवान पर है एवं कार्यकर्ता धर्मयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण लिए गांव-गांव दस्तक दे रहे है। यात्रा में भगवा पताकाएं लिए क्षेत्रवासियों के साथ साथ काशी विश्वनाथ की सजीव भव्य झांकी, डीजे, बैंड, ढोल, रोबिले, ऊंट-घोडे आदि शामिल होगें व इसके लिए क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। इसके लिए यात्रा के रूट में 15 द्वार बनाए गए है एवं प्रत्येक द्वार पर भव्य पुष्पवर्षा होगी एवं सभी द्वार पर विशेष सजावट की गई है। इसके अलावा यात्रा का बाजार में व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। व्यापारियों द्वारा सामूहिक रूप से यात्रा के रूट पर स्थान निर्धारित कर डीजे के साथ पुष्पवर्षा, इत्र वर्षा व ठंडे पानी की व्यवस्था की जाएगी। यात्रा में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए खुला आमंत्रण भी दिया जा रहा है एवं सभी क्षेत्रवासियों से अधिकधिक संख्या में धर्मयात्रा में शामिल होने की अपील की जा रही है। इसके लिए रविवार सांय धर्मयात्रा के अस्थाई कार्यालय मातुश्री भवन के पास बृजलाल तावणियां के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। यात्रा संयोजक बृजलाल तावणियां ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सोमवार सुबह चार टोलियों में विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता अलग अलग रूट पर गांवों में जनसम्पर्क के लिए निकले है। यह टोलियां गांवों में पीले चावल एवं भगवा पताकाएं देकर यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रण देंगी। इसके बाद मंगलवार को शहरी क्षेत्र में बाजार एवं दुकानों में कार्यकर्ताओं द्वारा पीले चावल दिए जाएगें। तैयारी बैठक में यात्रा संयोजक बृजलाल तावणियां, विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, वरिष्ठ स्वंयसेवक भैराराम डूड़ी, भंवरलाल दुगड़, प्रदीप जोशी, संतोष बोहरा, श्यामसुंदर जोशी, वासुदेव सारस्वत, प्रशांत पारीक, रणवीरसिंह खीची, पवन राठी, दामोदर शर्मा, विनोद आदि ने विभिन्न जिम्मेदारियों पर चर्चा की। इसके अलावा भी विभिन्न मोहल्लों में, संगठनों के साथ बैठकें आयोजित कर धर्मयात्रा में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में धर्मयात्रा पर चर्चा करते कार्यकर्ता। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बांटी जा रही है जिम्मेदारियां।