






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2024। राष्ट्र सेविका समिति ने आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में रविवार को चैत्र प्रतिपदा नववर्ष उत्सव का आयोजन किया। उत्सव में मुख्य अतिथि नर्मदा देवी सारस्वत ने नववर्ष के महत्व के बारे में बताया। सारस्वत ने कहा कि चैत्र नवरात्र प्रतिपदा को ही विक्रम संवत प्रारंभ होता है और माना जाता है कि इसी दिन भगवान ब्रह्माजी ने सृष्टि का सृजन किया था। इसीलिए सनातन संस्कृति में प्रतिपदा को ही नववर्ष मनाया जाता है। उन्होंने सभी को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्य वक्ता के रूप में कपिला स्वामी ने नववर्ष में सभी को अपने कर्तव्य का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करने का संकल्प लेने की प्रेरणा दी। समिति की नोखा जिला कार्यवाहिका गौरा शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया। नगर कार्यवाहिका प्रेमलता सुथार ने अतिथियों का परिचय दिया। सुमन गोयतान व कंचनलता शर्मा ने अतिथियों का शॉल व फूलमाला से स्वागत किया। इस दौरान रेखा भादानी, अंजू सेवग, ओमकंवर, भगवती जाट सहित अनेक युवतियां शामिल हुई।


दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति ने धर्मयात्रा की तैयारी बैठक ली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार, 16 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ में रामनवमी के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद व रामनवमी समारोह आयोजन समिति द्वारा भव्य धर्मयात्रा निकाली जाएगी। रविवार को विहिप के सहयोगी संगठन दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति ने तैयारी बैठक का आयोजन किया। दोनों संगठन सदस्यों ने पीले चावल वितरण कर निमंत्रण संपर्क करने का निर्णय लिया गया। सभी ने अधिक से अधिक महिला शक्ति धर्मयात्रा में शामिल हो इसके प्रयास करने की बात कही। इस दौरान प्रेमलता सुथार ने चर्चा का विषय रखा व लक्ष्मी सुथार ने सभी का आभार जताया। इस दौरान सीमा तावणियां, कुसुम, भावना सिंधी, भूमि तावणियां, भाग्यश्री सोनी, सीया सैन, प्रेक्षा पुगलिया, भूमिका जांगिड़, विजयलक्ष्मी, तमन्ना शर्मा, जयश्री तावणियां शामिल रही।




