May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-04-19 at 15.48.12

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2024। बीकानेर में जिले में लोकसभा चुनाव के मतदान में दोपहर तीन बजे तक 40.8 प्रतिशत मतदान हो गया है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में 33.68% तथा नोखा में 32.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं अनूपगढ़ सुबह से मतदान में अव्वल है और वहां अब मतदान 50.7 प्रतिशत हो गया है। खाजूवाला 44.82 प्रतिशत मतदान के साथ दूसरे नबंर पर है। बीकानेर पश्चिम में 49.07 प्रतिशत, बीकानेर पूर्व में 45.63 प्रतिशत, कोलायत में 35.81 प्रतिशत, लूणकरणसर में 37.20 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता देवें खाजूवाला के पूगल तहसील के गांव फलावाली में मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार करने की सूचना आ रही है जहां निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार खेमदा समझाईश कर रहें है। इसके अतिरिक्त पूरे जिले में मतदान शांतिपूर्ण होने की सूचनाए है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में युवा मतदाताओं में खासा उत्साह है वहीं गांवो के बूथों पर मतदान अत्यंत धीरे पोल हो रहें है। गांव जोधासर में मतदान करने पहुंचे नवमतदाताओं को निर्वाचन कार्मिकों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। गांव जैसलसर में ग्रामीण वोट देने पहुंच रहें है। वहीं गांव के सक्रिय युवक मनीष गिरी ने बताया कि गांव के 92 वर्षीय बन्ने सिंह, 88 वर्षीय बजरंगराम चाहर और 80 वर्षीय मनोहरी देवी ने बूथ पर आकर मतदान किया व लोकतंत्र को मतबूत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम जोधासर में पहली बार मतदान करने वाली मतदाता को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़ व पीआरओ भगवान दान ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जोधासर में नवमतदाताओं का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैसलसर में बुजुर्गां ने किया मतदान।
श्रीडूंगरगए़ टाइम्स। जैसलसर में बुजुर्ग महिला ने किया मतदान का प्रयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवमतदाताओं को दिए प्रमाण पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोकसभा चुनाव में दिया पहला वोट, नवमतदाता का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कितासर में आइना ने दिया पहला वोट, मिला नवमतदाता का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बनड़े अनमोल व्यास ने बूथ पर जाकर किया मतदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बनड़े अशोक सोनी गांव परावा ने हल्दी से पहले किया मतदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साहित युवाओं ने दिया मतदान, ली फोटो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में व्यापारी ने पहले दिया वोट फिर खोली अपनी दुकान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दंपती ने दिया वोट, की मतदान की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हारून ने दिया पहले मतदान फिर खोली दुकान।