August 30, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रैल 2024। बीती रात हाइवे पर खाखी धोरा से आगे एक सीमेंट से भरा ट्रक पलट गया। गनीमत रही रामसरा निवासी ट्रक चालक रघुवीर सिंह सहित परिचालक भी सुरक्षित रहें। सीमेंट के कट्टे सड़क पर फैल गए और रोड ब्लॉक हो गई। हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंच सीमेंट के कट्टे व ट्रक को मार्ग से हटवाया और रास्ता क्लियर करवाया। पुलिस को भी सूचना दी गयी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रक पलटा हाइवे पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिखरे सड़क पर सीमेंट के कट्टे।