






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2024। एक 24 वर्षीय युवक ने खेजड़ी के पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। विधानसभा क्षेत्र के गांव कुचौर आथुणी में शुक्रवार रात को 24 वर्षीय श्रवणराम पुत्र भोजाराम मेघवाल ने आत्महत्या कर ली। युवक के पिता ने जसरासर थाने में मर्ग दर्ज करवाई व पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



