May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-04-21 at 14.27.43

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2024। रविवार को देश भर में भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए है। इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में सबसे बड़ा कार्यक्रम नई दिल्ली के भारत मंडपम में जैन समाज का संत महोत्सव के रूप में संपन्न हुआ है। इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अतिथि रूप में मौजूद रहें एवं भगवान महावीर के स्मारक डाक टिकट एवं सिक्के को भी जारी किया। दूरदर्शन पर लाईव प्रसारित हुए इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासी खासे रोमांचित हुए क्योंकि कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गांव मोमासर के निवासी, दिल्ली प्रवासी समाजसेवी एवं उद्यमी कन्हैयालाल जैन को प्रधानमंत्री का सानिध्य लेने का सम्मान मिला। भगवान महावीर मेमोरियल के अध्यक्ष के नाते के.एल. जैन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास की कुर्सी पर बैठे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल सहित कई केन्द्रीय मंत्री, सांसद एवं जैन समाज के देश भर से प्रबुद्ध नागरिकों की मौजूदगी रही। विदित रहें कि के.एल. जैन कई हजार करोड़ के सफल उद्यमी बनने के बाद भी अपनी मिट्टी, अपने गांव से जुड़े हुए है। उन्होंने गांव मोमासर में होने वाले होली महोत्सव, मोमासर उत्सव आदि आयोजनों में अपनी पूर्ण भागीदारी निभाते है। इसी प्रकार गांव में कोरोना काल के दौरान भी जैन ने मोमासर सहित आस पास के 20 गांवों को गोद लेकर इन गांवों में चिकित्सा संबंधी सुविधाएं, राशन वितरण आदि सेवाएं दी थी। उन्होंने क्षेत्र में 100 से ज्यादा आक्सीजन मशीनें चिकित्सालयों, सामाजिक संस्थाओं को प्रदान की थी। क्षेत्र के नागरिक को रविवार को प्रधानमंत्री का सान्निध्य मिलने से क्षेत्रवासी भी गर्वित महसुस कर रहे है एवं केएल जैन का फोटो, वीडियो खासा वायरल हो रहा है। आप आगे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें केएल जैन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन-  https://www.facebook.com/share/v/sS9vH96qDuZxRc6U/?mibextid=qi2Omg

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सान्निध्य मिला कन्हैयालाल जैन को, क्षेत्रवासियों में उत्साह।