May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2024। बीकानेर जिले से क्राइम फाइल में पढ़े जिले भर के विभिन्न थानों में शुक्रवार को दर्ज हुए मामले और रहें सचेत।

एक ही रात में चार घरों में घुसे चोर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जामसर थाना में गांव खारा निवासी प्रभुसिंह पुत्र अर्जुनसिंह राजपूत ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल की रात अज्ञात चोर उसके घर में घुसे। चोरों ने संदूकों के ताले तोड़ते हुए सोने की 2 अंगूठी, 1 मूर्ति, 1 जोड़ी पाजेब व करीब 4000 रूपए नगदी चोरी कर लिए। वहीं अर्जुनसिंह के पड़ौसी गोपीसिंह पुत्र छत्तुसिंह के घर से सोने की रखड़ी, कानो के कुण्डल, व करीब 2 हजार रूपए नगदी चोरी कर लिए। इनके ही एक ओर पड़ौसी मेघसिंह पुत्र छत्तुसिंह के घर से सोने की दो अंगूठी व 4 हजार रूपए नगदी चुरा लिए। इस घर के पास ही स्थित नंदलाल पुत्र मुखराम के घर भी चोर घुसे और एक अंगूठी, एक मुर्ति, एक जोड़ी पाजेब चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी रवि कुमार को दी गई है।

चुनाव में लगाया कैमरा हुआ चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू थाने में गोपल्याण निवासी भगवानाराम पुत्र रामप्रताप जाखड़ ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि राउमावि गोपल्याण में बूथ संख्या 51 पर लोकसभा चुनाव में वेब कास्टिंग के लिए कैमरा लगा हुआ था। जो दिनांक 25 अप्रैल को वापस लेने बूथ पर गया तो कैमरे नहीं मिले। अज्ञात चोर ने कैमरे चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हवासिंह को दी है।

जान से मारने का प्रयास किया, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीछवाल थाने में महावीरप्रसाद पुत्र भंवरलाल ब्राह्मण निवासी बीठनोक, कोलायत ने गांव राणासर निवासी श्रवणसिंह राजपूत के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 23 अप्रैल की रात राठी पैट्रोल पंप के पास आरोपी ने उससे मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दी है।

सरकारी क्वार्टर में तोड़ फोड़ कर कार्मिक को पीटा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरनसर थाने में धनराज पुत्र केलुराम मेघवाल निवासी जामसर जो पशु चिकित्सालय खोखराणा में कार्यरत है ने पुलिस को बताया कि शंकरलाल कस्वां व उसके बेटे गिरधारीलाल व गोविंदराम सहित अन्य चार पांच जनों ने 25 अप्रैल की रात को उसके सरकारी क्वार्टर में घुसकर तोड़ फोड़ की। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक गालियां निकाली व रूपए छीन कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ लूणकरणसर को जांच दी गई है।

सड़क किनोर खड़े युवक को मारी टक्कर, हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर थाने में काकड़ा निवासी ओमप्रकाश पुत्र लेखराम विश्नोई ने एक पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि तेजगति से वाहन चला कर रोड किनारे मोटरसाइकिल पर बैठे मेरे भाणजे कुलदीप व पवन के टक्कर मारी जिससे कुलदीप की मृत्यु हो गई पवन घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भंवरलाल को दी गई है।

रूपए हड़प कर की धोखाधड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाने में वार्ड 20 निवासी दुर्गेश कुमार पुत्र राजूसिंह ओड ने छिन्द्रपाल पुत्र सोहनलाल निवासी घड़साना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ रूपए हड़पर कर रूपयों की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई श्रवणकुमार को दी है।

कार पलटने से एक की मौत, कई घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छत्तरगढ़ थाने में सुरेन्द्र कुमार पुत्र बुट्टाराम गुर्जर निवासी पानीपत ने नौशाद भट्टी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 12 अप्रैल को लापरवाही से कार चलाकर कार को पंचायत भवन के सामने पलटा दिया। जिससे महीपाल की मौत हो गई व नौशाद भट्टी, ओमपालसिंह, हरिसिंह, कर्मजीत सिंह घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह मीणा को जांच दी है।

पति पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर पीटा, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छत्तरगढ़ थाने में सुनील कुमार पुत्र पप्पूराम बावरी निवासी 2आरजेडी ने संसारदेसर निवासी ने इसी गांव के मखन पुत्र सुगनाराम, महेन्द्र पुत्र मखन, जीतो पत्नी मखन बावरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे करीब आरोपियों ने उसे गाली गलौच करते हुए मारपीट कर उसे चोटिल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल दयानंद को दी है।

जेठ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू थाने में अमानती पत्नी रामचंद्र विश्नोई निवासी माणकासर ने बुधराम निवासी 2आरएसएम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पीड़िता ने बताया कि 25 अप्रैल की शाम 5.30 बजे उसका जेठ बुधराम घर में घुसा व उससे मारपीट करने लगा। पति ने बीच बचाव कर छुड़वाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर हैड कांस्टेबल डालूराम को दी है।

सडक किनारे खड़े एक को मारी टक्कर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गजनेर थाने में मदनलाल पुत्र किशनाराम मेघवाल निवासी इंदो का बाला चानी ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने बताया कि पिकअप चालक ने लापरवाही से चलाते हुए 8 मार्च 2024 को गांव की रोड पर ही सड़क किनारे खड़े एक जने को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राजेश कुमार को दी है।