May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-04-28 at 11.28.31

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2024। एक दिहाड़ी श्रमिक अपनी मजदूरी लेने सेठ के पास गया तो सेठ ने उससे मारपीट कर गालियां निकाली। सेरूणा थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि गांव दुलचासर निवासी 39 वर्षीय रामकिशन पुत्र मूलाराम नायक ने इसी गांव के गोविंदराम पुत्र मुरलीराम जोशी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी की गोटा मशीन पर काम करता है। उसकी दिहाड़ी मजदूरी बाकी थी और शनिवार को वह अपनी मजदूरी लेने गया तो रूपयों के लेनदेन को लेकर आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। उसके भाई व माँ सहित उसे जातिसूचक गालियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को दे दी है।