May 20, 2026
29-08-2020

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2020। झंवरों का मंदिर कालूबास में मनाया जाने वाला जलझूलनी एकादशी उत्सव क्षेत्र में प्रसिद्ध है। कोरोना के कारण उत्सव की धूमधाम अधिक नहीं रही परन्तु श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन के साथ ठाकुरजी को झूले झुलाए। पुजारी आसकरण आसोपा ने बताया कि जलझूलनी उत्सव हर वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया जाता रहा है और कस्बे के सभी ठाकुरजी मंदिर से भगवान को यहाँ एकत्र कर स्नान करवाया जाता है उनके वस्त्रों को धोया जाता है। इस बार कस्बे के सभी मंदिरों में ही उत्सव मनाते हुए ठाकुरजी की विशेष पूजा अर्चना करते हुए कोरोना से संसार को मुक्त कराने की प्रार्थनाएं की गई। मांगीलाल तावनियाँ, सीताराम शर्मा,गोपाल शर्मा, बाबूलाल आसोपा, लिछु नाई, राजेश शर्मा, मोहित झंवर ने उत्सव व्यवस्थाओं को संभालने की सेवाएं दी गई।
वहीं आडसर बास के ठाकुरजी मंदिर में भी भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गई तथा पुजारी जगदीश प्रसाद शर्मा ने जलझूलनी एकादशी की कथा कही। वहीं घरों में भी महिलाओं ने ठाकुर जी की सेवा पूजा की व भजन किर्तन किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झंवरों के मंदिर में जलझूलनी एकादशी उत्सव मनाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झंवरों के मंदिर में जलझूलनी एकादशी उत्सव मनाया।