May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-05-01 at 19.47.17

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2024। क्षेत्र में दुष्कर्म और दुष्कर्म के प्रयास के मामले लगातार बढ़ रहें है। बुधवार को एक ऐसा मामला दर्ज हुआ जिसने पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर दिया। क्षेत्र के एक गांव से एक युवती ने अपने निकटतम रिश्ते पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने, रिवॉल्वर की नोक पर डराने धमकाने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे वायरल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। युवती ने पुलिस को बताया कि 2016 में जब वह 16वर्ष की थी तब उसके नजदीकी रिश्तेदार ने रिवॉल्वर की नोक पर उसके साथ ढाणी में दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और कई बार डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो भी बना लिए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी सगाई भी तुड़वा दी और उसके वीडियो भी वायरल कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।