May 21, 2026
10-octttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ में अभावो की वजह से पीछे रह जाने वाली प्रतिभाओं को सहयोग करने, वंचित प्रतिभाओं को मुख्य धारा से जोड़ने, जाति, धर्म के संकुचित बंधनो से ऊपर उठकर विराट भाव से सेवा भावी नागरिकों के साथ एक संस्था का गठन करने के उद्देश्य से कल श्रीडूंगरगढ़ में सर्वसमाज की बैठक बुलाई गई। बैठक के संयोजक जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू ने बताया कि कल सुबह 11.30 बजे बासनीवाल भवन में आम बैठक रखी जाएगी। भादू ने सभी समाजों के मौजिज नागरिकों व सक्रिय युवाओं से बैठक में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बैठक में लंबी चर्चा के बाद विधिवत संस्था का गठन किया जाएगा। जिसमें हर वर्ग की वंचित प्रतिभाओं को संबल देने के साथ क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाते हुए चहुंमुखी स्वच्छ विकास का लक्ष्य रखा जाएगा।