May 21, 2026
IMG-20240502-WA0067

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2024। गुरुवार रात करीब 8.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव जाने के लिए निकले बाइक सवार को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। गम्भीर रूप से घायल बाइक सवार गांव समंदसर निवासी रामचंद्र पुत्र भंवरलाल गोदारा को बीकानेर रैफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामचंद्र गांव से दूध लेकर श्रीडूंगरगढ़ में सप्लाई करता है। गुरुवार शाम गांव वापसी के लिए श्रीडूंगरगढ़ से निकला व लखासर टोल प्लाजा पार करते ही लखासर स्टैंड व टोल के बीच में उसकी बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना में टोल कर्मी तुरन्त मौके पर पहुंचे और टोल एम्बुलेंस से घायल को श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से उसके हाथ एवं पैर में अधिक चोटे आने पर बीकानेर रैफर किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाइक हुई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायल दूध लेकर आया था श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायल को टोल एम्बुलेंस से लाया गया हॉस्पिटल, किया बीकानेर रैफर।