May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-05-05 at 11.48.08

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2024। आड़सर बास के श्रीकरणी माता मंदिर में आज से चार दिवसीय करणी कथा का आयोजन प्रारंभ होगा। श्रीराम मंदिर से गाजे बाजे के साथ भजनों पर झूमते हुए करणी भक्तों ने कलश यात्रा निकाली। मंगल कलश व कथा लेकर श्रद्धालु करणी माता मंदिर पहुंचे और खूब जयकारे लगाए। दोपहर 1 बजे से कथा प्रारंभ होगी। कथा वाचक रविशंकर पारीक द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। बता देवें कथा का लाइव प्रसारण आप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव देख सकेंगे। करणी भक्त अपने ईष्ट देवी का यशगान अपने घर-दुकान, गांव-शहर, खेत-ढाणी में बैठे लाइव देखकर कथा से जुड़ सकेंगे। नीचे दी गई फेसबुक पेज की लिंक को जरूर फॉलो करें, ये लिंक शेयर भी करें जिससे क्षेत्र के सभी लोग श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से जुड़कर अपने क्षेत्र की प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों से अपडेट रह सकें। https://www.facebook.com/sridungargarhtime?mibextid=ZbWKwL

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर प्रांगण में पूर्ण हुई कलश यात्रा, 1 बजे से प्रारंभ होगा कथा वाचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यजमान ने कथा स्थल पर पहुंच कर माँ करणी और व्यास पीठ का पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भजनों पर झूमते हुए श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे।