May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2024। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर के युवक ने गांव में ही अपने पीहर आई हुई विवाहिता का बहला फुसला कर अपहरण कर लिया एवं अब विवाहिता के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस संबध में बड़ी संख्या में ठुकरियासर के ग्रामीण बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचे एवं विवाहिता को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द करने की मांग की है। विवाहिता के भाई ने युवक श्रीभगवान ब्रह्माण के खिलाफ लिखित रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया है एवं आरोपी पर गत 5 मई की रात को विवाहिता को बहला फुसला कर अपहरण कर ले जाने, अपने कब्जे में रखने, वाटसएप काल कर परिवार को मारने की धमकी देने, हथियार रखने एवं बदमाश प्रवृति का होने का आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहिन के जाते हुए 2 लाख नकद एवं करीब 3 लाख रुपए के गहने भी आरोपी के कहने पर ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच हैडकांस्टेबल देवाराम को सुपुर्द की गई है। ठुकरियासर के ग्रामीणों ने मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।