August 30, 2026
10-octttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स11 मई 2024। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में गांव के युवक द्वारा विवाहिता के अपहरण के मामले में गांव में तनाव बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने संघर्ष समिति का गठन कर पुलिस पर मामले में उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए सोमवार से आंदोलन की चेतावनी दी है। संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने शनिवार सुबह तहसीलदार राजवीर कड़वासरा को ज्ञापन देते हुए मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने, आरोपियों के खुला घूमते हुए धमकाने की शिकायत करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी, विवाहिता व साथ ले गए नकदी, गहने बरामद करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालो में बड़ी संख्या में ठुकरियासर के सभी समाजों के लोग शामिल रहे।