May 20, 2026
jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2024। घटती सहनशीलता और बढ़ती आत्महत्याएं, यह क्षेत्र के युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बन उभरी है। क्षेत्र में आत्महत्याओं की संख्या इस कदर बढ़ रही है की क्षेत्र के सामाजिक चिंतक खासे चिंतित है। गत गुरुवार को कस्बे के कालुबास निवास 30 वर्षीय युवक प्रकाश ओड ने खुद ही कीटनाशक स्प्रे पी लिया और आत्महत्या कर ली। गुरुवार शाम 6 बजे युवक ने स्प्रे पिया और परिजन उसे लेकर हॉस्पिटल लेकर आये। जहां से उसे बीकानेर रैफर किया गया और पीबीएम में  इलाज के दौराने युवक की शनिवार को मौत हो गई। इस सबंध में मृतक के बड़े भाई श्रवण ओड ने मर्ग दर्ज करवाई है।