May 20, 2026
IMG-20200831-WA0076

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2020। कस्बे के गोपाल व्यास को अखिल विश्व ब्राह्मण हिंदुत्व शक्ति मोर्चा के प्रदेश संस्कार सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेषधर पाण्डेय ने व्यास को नियुक्ति देते हुए हिन्दी, हिन्दु, हिन्दुस्तान के लिए सेवा भाव से कार्य करने की प्ररेणा दी। व्यास ने स्वाभिमान हित, समाज हित, देश हित में कार्य करने का संकल्प लेते हुए प्रदेश में संगठन की शक्ति को मजबूत करने के पूर्ण प्रयास करने की बात कही। व्यास की नियुक्ति के पश्चात कस्बे में उनके मित्रों में उत्साह है व समाज के गणमान्य नागरिकों सहित पूरे प्रदेश में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही है।