






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2024। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की स्थानीय इकाई की आम सभा सोमवार को वीर तेजा मंदिर धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्ष के रूप में सोहनलाल गोदारा उपस्थित रहे एवं निवर्तमान अध्यक्ष हरिराम सहू ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों, उपलब्धियों के बारे में बताते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतिवेदन को पारीत करने के बाद आगामी कार्यकाल के लिए कार्यसमिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से बालाराम मेघवाल को सभाध्यक्ष, पन्नालाल डेलू को उप सभाध्यक्ष, हरिराम सहू को इकाई अध्यक्ष, सोहनलाल गोदारा को संरक्षक, दानाराम डेलू को मंत्री, कैलाश सिहाग, लालचंद गोदारा, राजू नाथ ज्याणी, पूनमचंद भार्गव को उपाध्यक्ष, श्रवणराम सिहाग को संयुक्त मंत्री, गोरधन डूडी, हरिराम गोदारा, गणपतराम कालवा, कुंभाराम डेलू को संगठन मंत्री, रामचंद्र ज्याणी को उच्च प्राथमिक शिक्षा प्रतिनिधि, हेतराम राहड़ को माध्यमिक शिक्षा प्रतिनिधि, नौरंगराम जाखड़ को कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश बाना को प्रबोधक प्रतिनिधि, उषा मानव को महिला मंत्री, देवीलाल बाना को शारीरिक शिक्षा प्रतिनिधि, सीताराम शर्मा को विशेष शिक्षा प्रतिनिधि एवं मुनीराम बाना को प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया गया।




