May 21, 2026
10-octttttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2024। गत दिनों क्षेत्र के गांव सूडसर की रोही में बड़ी संख्या में हरे खेजड़ी के पेड़ों को अवैध रूप से काट दिया गया। इस संबंध में क्षेत्र के प्रामाणिक व विश्वसनीय न्यूज ग्रुप “श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स” द्वारा पूरजोर ढंग से मुद्दा उठाया गया। प्रकाशन के बाद प्रशासन एक्टिव हुआ और इस संबंध में अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट मांगी गई। उपखंड अधिकारी ने सूडसर उपतहसील प्रशासन को इस संबंध में मामला दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए। सूडसर भू अभिलेख निरीक्षक जगदीशप्रसाद बैरवा व हल्का पटवारी निकिता जाट ने सेरूणा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। परिवादी कार्मिक ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्मिकों ने पुलिस को बताया कि सूडसर की रोही में 78 खेजड़ी के हरे पेड़ काटे गए है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई ईश्वरसिंह को दी है।
बता देवें इस संबंध में 2 मई को ही श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने पूरे मामले की खबर का प्रकाशन किया था। 2 मई को ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और 80 से ज्यादा हरे पेड़ काटने की पुष्टि भी की थी। ध्यान रहें गांव में भूमिगत जल दोहन के कारण पानी समाप्त हो गया है और यहां बड़े सोलर प्लांट के लिए इन वृक्षों पर कुल्हाड़ी चलाए जाने की बात ग्रामीणों द्वारा बताई गई थी।