






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2024। मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक ने अपनी जान गवां दी और मृतक के भाई ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। प्रतापनगर, ओसियां निवासी राणाराम पुत्र मंगलाराम भील ने पुलिस को बताया कि उसका भाई शैतानाराम मंगलवार सुबह 7 बजे स्वीफ्ट गाड़ी से अपने घरेलू कार्य से राजलदेसर आया था। अपना काम कर वह अपने दोस्त राजेश बैद के साथ राजलदेसर से रवाना हुआ। दोपहर करीब तीन बजे कीतासर के बाद बिग्गाबास रामसरा फांटा से पहले उसकी कार एक बस से टकरा गई। जिससे शैतानाराम की मौत हो गई व राजेश घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हरिराम को दी गई है।




