






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ में बड़ा ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने के लिए बिजली विभाग द्वारा लगातार मैंटनेंस कार्य किए जा रहें है। इसी के चलते 20 मई, सोमवार को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक बिजली कटौती होगी। विभाग के एईएन हरिराम सिद्ध बाना ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ 132 केवी जीएसएस पर जरूरी मैंटनेस कार्य किया जाएगा जिसके लिए कल सुबह दो घंटे शटडाउन लिया जाएगा। इससे श्रीडूंगरगढ़ शहर के वीआईपी फीडर सहित ठुकरियासर, तोलियासर, जैतासर, अभयसिंहपुरा, जैसलसर में आपूर्ति प्रभावित होगी। जागरूक पाठक इन गांवो के ग्रामीणों तक भी ये समाचार जरूर पहुंचाए।



