






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2024। पूरे राज्य में बिजली संकट छाया है और ऐसे में क्षेत्रवासी भी इससे से खासे परेशान हो रहें है। श्रीडूंगरगढ़ 132 केवी जीएसएस पर नए पावर ट्रांसफार्मर के लगने की प्रक्रिया के चलते क्षेत्र में लगातार हो रही अतिरिक्त कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। सहायक अभियंता हरिराम सिद्ध ने बताया कि बुधवार सुबह ट्रांसफार्मर लगाने के कार्य के चलते श्रीडूंगरगढ़ शहर का वीआईपी फीडर सुबह 6 से 8 बजे तक बंद रहेगा। इस फीडर के अधीन आने वाला क्षेत्र घूमचक्कर, बिग्गाबास का कुछ एरिया, नेशनल हाईवे, प्रताप बस्ती आदि में लाईट कटेगी। इसके अतिरिक्त जैतासर, तोलियासर, ठुकरियासर, अभयसिंहपुरा, जैसलसर में स्थित 33केवी जीएसएस पर भी सप्लाई सुबह 8 बजे से 10 बजे तक दो घंटे अतिरिक्त कटौती रहेगी।



