May 20, 2026
10-octttttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2024। गुरूवार को पीपल पूर्णिमा के दिन सैंकड़ो नागरिक धर्म-कर्म के कार्यों में व्यस्त नजर आए। गांव बाडेला में पीपल विवाहोत्सव का सप्त दिवसीय आयोजन धूमधाम से पीपल विवाह के साथ संपन्न हुआ। गौरीशंकर जोशी परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बारात, फेरे, दान, दहेज देने सहित सभी परंपराए निभाते हुए पीपल विवाह का आयोजन किया गया। हवन पूजन में शामिल हुए ग्रामीणों ने खूब जयकारे लगाए और महिलाओं ने विवाह के मंगल गीत गाए। आयोजक ने पंडित हनुमान महाराज सहित सभी ग्रामीणों का आभार जताया। बता देवें क्षेत्र में बड़ी संख्या में घरों में विवाह समारोह संपन्न हुए। पीपल विवाह के आयोजन अनेक स्थानों पर हुए। वहीं मंदिरो में भजन कीर्तन के आयोजन हुए। घर-घर में महिलाओं ने पीपल में जल चढ़ाकर सौभाग्य की कामनाएं की। राधिका सत्संग मंडल की महिलाओं ने तेरापंथ श्मशान भूमि में 108 पीपल में जल चढ़ाकर पूजन संपन्न किया। अनेक लोगों ने पीपल में टंकी व टैंकरों से जल डलवाया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा जल-दान की परंपरा भी निभाई गई व मंदिरों सहित अनेक स्थानों पर मटकों में जल भर कर दान दिया गया। महावीर प्रसाद अड़ावलिया के घर पूर्णिमा उद्यापन का आयोजन किया गया जिसमें विधायक ताराचंद सारस्वत, पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद रजत आसोपा, महेंद्र सिंह, हेमनाथ जाखड़, महावीर धामा सहित अनेक नागरिक शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाडेला में तेज गर्मी में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पीपल विवाह के धार्मिक आयोजन में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधि विधान से विवाह आयोजन किए गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राधिका सत्संग मंडली की महिलाओं ने 108 पीपल में जल चढ़ाकर किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्णिमा उद्यापन के मौके पर शामिल हुए विधायक।