






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2024। पुलिस कार्रवाई में अवैध डोडा पोस्त के साथ एक जने को गिरफ्तार किया गया है। सेरूणा थानाधिकारी पवन कुमार ने 880 ग्राम डोडा पोस्त के साथ सांवतसर निवासी ओमप्रकाश विश्नोई को गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को पवन कुमार पुलिस दल के साथ गश्त पर निकले और करीब 7 बजे सूडसर से सांवतसर रास्ते पर सांवतसर की रोही में पहुंचे। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा तो उसे घेर कर पकड़ा और उससे डोडा पोस्ट बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच श्रीडूंगरगढ़ थाने में एसआई इन्द्रलाल करेंगे।



