May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-05-26 at 13.15.23

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2024। दो दिन रेड अलर्ट और श्रीडूंगरगढ़ में पारा 48 व 49 डिग्री पार होने के अनुमान को देखते हुए कृषि मंडी व्यापार मंडल ने बोली का समय बदलने की घोषणा की है। मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादु ने बताया कि लू के अलर्ट और भीषण गर्मी णे दोर में सोमवार से जिंसों की बोली सुबह 10 बजे शुरू होकर 1 बजे तक होगी तथा शेष बोली शाम 4 बजे बाद से शुरू होगी। बीच के समय में बाेली नहीं होगी। इस दौरान सभी व्यापारियों व पलदारों से ठंडे स्थान पर रहने की अपील की गई है। सचिव लालचंद सिद्ध ने बताया कि धान की बोली हरडू टीसी से शुरू होगी और ईसबगोल व मूंगफली दाल, गोलिया वाली बोली रामचंद्र मोहनलाल से शुरू होगी। किसान भी समय का ध्यान रखें व समय रहते मंडी में माल तुलवाने पहुंचे। ये खबर आप क्षेत्र के सभी किसानों व व्यापारियों तक भी जरूर पहुंचाए जिससे वे मंडी के निर्णय से अपडेट हो सकें।