May 20, 2026
सरकारी व श्रीडूंगरगढ़ में गैर सरकारी नौकरियों के बारे में पढें पूरी जानकारी, बताएं जरूरतमंद को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2024। क्षेत्र के बेरोजगारों युवाओं के लिए ये सरकारी व श्रीडूंगरगढ़ में गैर सरकारी नौकरियों के बारे में ये विशेष कॉलम प्रति सोमवार प्रकाशित किया जाएगा। क्षेत्र के नागरिक अपने प्रतिष्ठानों, संस्थानों, कंपनीयों में भर्ती की सूचना श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को दे सकते है जिससे रोजगार की तलाश कर रहें युवाओं के लिए ये उपयोगी साबित हो सकें।
गांधी पार्क के पास स्थित मिठाई के प्रतिष्ठान छप्पन भोग में कैश काउंटर के लिए स्टाफ की जरूरत है। प्रतिष्ठान के शिव स्वामी ने बताया कि काउंटर के लिए लड़के की आवश्यकता है जो कैश का लेन देन कर सकें।

बीजीएसवायएस ने हजारों पदों पर निकाली भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसायटी में अकाउंटेंट के 6,570 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन करने होंगे व अंतिम तिथि 9 जून 2024 को है। अभ्यर्थी आवेदन के लिए bgsys.onlineregistrationforms.com साइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते है।
आईएएफ में म्यूजिशन की डिमांड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय वायु सेना में म्यूजिशयन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है। इसमें पद संख्या जारी नहीं की गई है और अंतिम तिथि 5 जून 2024 है। इसके लिए अभ्यर्थी https://agnipathvayu.cdac.in/ पर जाकर पूरी जानकारी लेकर आवेदन कर सकते है।

आईएएफ में निकली अधिकारी भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय वायु सेना में ऑफिसर रैंक पर भर्ती निकाली है। इसमें भाग लेने के लिए आवेदन ऑनलाइन करने है और अंतिम तिथि 5 जून 2024 है। अभ्यर्थी इसके लिए https://indianairforce.nic.in/ पर जाकर पूरी जानकारी लेकर आवेदन कर सकेंगे।