






गांव धनेरू में आबादी क्षेत्र से टॉवर हटाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2024। गांव धनेरू में आबादी के मध्य से टॉवर हटाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को संभागीय आयुक्त को पत्र भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि टावर के रेडिएशन से टावर के आस पास के ग्रामीण अनेक बीमारियों से जूझ रहें है। टावर 17 वर्ष पहले लगाया था और बुनियाद कमजोरी हो गई जिससे टावर तेज आंधी में पूरा हिलने लगता है। इसस कोई हादसा भी आबादी के बीच हो सकता है। ऐसे में ग्रामीण इसे हटवाना चाहते है।
खाटूश्यामजी में पांच दिन दोपहर में दर्शन नहीं होंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज से पांच दिन तक दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक श्यामबाबा मंदिर में पट बंद रहेंगे। श्रीश्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रतापसिंह चौहान ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक यह व्यवस्था रहेगी। शनिवार, रविवार व शुक्ल पक्ष की एकादशी व द्वादशी को पट खुले रहेंगे। कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर के पट खुलने के बाद ही दर्शन के लिए पहुंचे।
3 जून से लागू होंगे वायदा बाजार में नए नियम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार नियामक सेबी ने वायदा बाजार में ट्रेडिंग के नियमों में कुछ बदलाव किए है। 3 जून से लागू होने जा रहे नए नियमों का मकसद शेयर बाजार में तेज उतार चढ़ाव रोकना और गलत सूचनाओं पर नियंत्रण करना है। सेबी की नई गाइडलाइन के मुताबिक, 25 ट्रेड की जगह अब 50 ट्रेड होंगे। 5 यूनिक क्लाइंट कोड की जगह भी 10 होंगे। इसके अलावा ट्रेडिंग के दोनों तरफ 3 ट्रेडिंग मेंबर्स होना चाहिए। इन तीन बड़े बदलावों के साथ ही शेयरों में अस्थिरता रोकने के लिए 15 मिनट के कूलिंग पीरियड बढ़ाया गया है और 5 प्रतिशत फ्लेक्सिंग को धीरे धीरे कम किया जाएगा। मतलब पहले दो एडजस्टमेंटस के लिए 15 मिनट कूलिंग पीरियड के बाद प्राइस बैंड में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी होगी। वायदे के नियम बदले, 25 की जगह 50 ट्रेड।
फर्जी फोन कॉल पर रोक के निर्देश दिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केंद्र ने दूरसंचार कंपनियों को भारतीय मोबाइल नबंर दिखाने वाली अंतरराष्ट्रीय फर्जी इनकमिंग कॉल पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। दूरसंचार विभाग ने कहा कि कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी में हेरफेर कर विदेश से फोन किए जाते है और नबंर भारतीय दिखते है। इससे लोग अपराध और ठगी का शिकार हो रहें है।



