






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2024। गर्मियों में सरदा खाने से शरीर ठंडा तो रहता ही है, साथ ही सेहत के भी ढेरों फायदे मिलते हैं। अंग्रेजी में इसे सन मेलन (sun melon) कहा जाता है और कई लोग इसे पीला खरबूजा भी कहते हैं क्योंकि कद-काठी में ये इसी के भाई जैसा लगता है। बता दें, कि अगर आप भी खरबूजे या तरबूज के ठेले पर इसे हर बार इग्नोर करके आगे बढ़ जाते हैं, तो आज इस आर्टिकल में इसके सेवन से मिलने वाले 5 शानदार फायदों को जान सकते हैं।
वजन घटाने में मददगार
सरदा के सेवन से वेट लॉस में फायदा पाया जा सकता है। बता दें, कि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में और कैलोरी बेहद कम होती हैं, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग से बचकर आप बढ़ते वजन को काबू में कर सकते हैं।
हार्ट के लिए फायदेमंद
गर्मियों में सन मेलन या सरदा सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। बता दें, यह पोटेशियम और एडिनोसिन से भरपूर होता है, जिससे यह शरीर को सोडियम से होने वाला नुकसान से बचाता है। डाइट में इसे शामिल करने से एडिनोसिन कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम में खून के थक्के नहीं बनते हैं और हार्ट डिजीज कोसों दूर रहती हैं।
पीरियड्स में लाभकारी
पेट दर्द और ऐंठन की समस्या में यह काफी राहत पहुंचाता है, ऐसे में पीरियड्स के दिनों में इसे खाना बढ़िया रहता है। साथ ही, प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली फॉलिक एसिड की कमी को पूरा करने में भी यह काफी लाभकारी है।
डाइजेशन को बनाए बेहतर
डाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए भी सरदा का सेवन किया जा सकता है। बता दें, कि इससे पाचन तंत्र हेल्दी रहता है और आंतों के बेहतर फंक्शन के लिए भी यह बेहद फायदेमंद फ्रूट है। ऐसे में, अगर आप भी अक्सर गैस, एसिडिटी और बदहजमी से परेशान रहते हैं, तो इसके सेवन से इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
बालों का झड़ना रोके
आज जब हर दूसरा शख्स हेयर फॉल की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में, सरदा का सेवन करने से झड़ रहे बालों को कम किया जा सकता है। साथ ही, इसमें मौजूद विटामिन-बी हेयर ग्रोथ को बढ़ाने में भी काफी उपयोगी है।



