






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2024। सरदारशहर रोड पर स्थित अंग्रेजी माध्यम स्कूल जेपीएस में 10वीं कक्षा का पहले बैच के सभी बच्चों का श्रेष्ठ परिणाम आया है। स्कूल के छात्र भरत पुत्र बजरंग भामू ने स्कूल टॉप करते हुए 93.17% अंक हासिल किए है। भरत ने गणित विषय में 100 में 100 अंक हासिल किए है और उसका सपना सेना में जाकर देश सेवा करने का है। स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि भरत के बाद द्वितीय स्थान पर आईना पुत्री लिखमाराम जाट ने 90.67% अंक हासिल किए है। वहीं तीसरे स्थान पर भव्या पुत्री बाबूलाल भाटी ने 89% अंक प्राप्त किए। वहीं 10वीं कक्षा के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए है। इनमें से 8 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और मात्र दो विद्यार्थी 65 प्रतिशत के साथ पास हुए है। सभी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को स्कूल परिवार ने बधाई दी।



