May 20, 2026
IMG-20240531-WA0010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2024। शहर में बेसहारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। आज अलसुबह 5.30 बजे दो सांडों ने एक बुजुर्ग को गंभीर घायल कर दिया है। घुमचक्कर के पास गली में रहने वाले 70 वर्षीय हुसैन छिंपा अलसुबह अपने घर के आगे पलंग पर लेटे थे। दो सांड लड़ते हुए आकर उनके ऊपर गिर गए। बुजुर्ग गम्भीर घायल हो गए और परिजन उन्हें उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया। डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एम्बुलेंस में घायल को बीकानेर ले जाया गया है और वहां भर्ती करवाया गया। बता देवें गत दिनों सिंधी कॉलोनी में भी एक महिला को बेसहारा सांड के कारण जान से हाथ धोना पड़ा था। ध्यान रहें जागरूक नागरिकों ने बाजार और मुख्य गलियों से इन्हें हटाने की मांग कई बार प्रशासन व पालिका से की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायल को बीकानेर में पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।