






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ में हाइवे पर स्थित 220 केवी जीएसएस पर 1 जून 2024, शनिवार को रखरखाव का कार्य किया जाएगा जिसके लिए सुबह 6 बजे से 8 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। एईएन रविंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि दो घंटे कटौती होगी जिससे श्रीडूंगरगढ़ बाजार का कुछ हिस्सा व बीझांसर, हेमासर, पुंदलसर, सालासर, अभयसिंहपुरा, जैसलसर में बाधित होगी। वहीं जेईएन अमित ओझा ने बताया कि इसी से जोधासर, लखासर, बापेऊ व ऊपनी की सप्लाई भी बाधित होगी। पाठक ये खबर इन गांवो के सभी ग्रामीणों तक पहुंचाए जिससे ग्रामीण व किसान अपने क्षेत्र की खबरों से जुड़ सकें।



