May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2024। हाइवे पर अचानक लपटें उठने लगी और एक अस्थाई दुकान में रखा सामान जल कर खाख हो गया। नगरपालिका के सामने रखे अस्थाई दुकान के पास बनी एक छोटी झोंपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई और सामान जल गया। यहां दमकल तुरंत पहुंच गई परंतु तब तक आग ने सामान चपेट में ले लिया और छोटे दुकानदार को बड़ा नुकसान हो गया है। मौके पर आस पास के नागरिक एकत्र हो गए व आग बुझाने का प्रयास किया।