May 22, 2026
WhatsApp Image 2024-06-02 at 12.48.53

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ शहर की बढ़ी हुई बिजली आपूर्ति की मांग को पूरा करने के लिए 132 केवी जीएसएस पर पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। विभाग के सहायक अभियंता हरिराम सिद्ध बाना ने बताया कि बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य प्रगति पर है। इस हेतु सोमवार सुबह 132 केवी जीएसएस पर एक ओर शटडाउन लिया जाएगा। जिससे सुबह 6.00 बजे से 7.30 बजे तक डेढ़ घंटे श्रीडूंगरगढ़ वीआईपी फीडर, जैतासर, तोलियासर व ठुकरियासर में आपूर्ति बाधित होगी।

जलापूर्ति बाधित हुई, शाम तक सुधार करने का आश्वासन।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2024। गर्मी में बिजली के साथ पानी की खपत में अत्यधिक वृद्धि हो गई है। ऐसे में एकातंरे आ रहा पानी नहीं आए तो नागरिक परेशान हो उठते है। जलदाय विभाग के सिटी जेईएन बजरंग परिहार ने बताया कि कल शाम व आज सुबह जलदाय विभाग की सप्लाई वाला फीडर डिस्टर्ब रहा है जिससे पानी नहीं भरा जा सका है। इससे आपूर्ति बाधित हो गई है। परिहार ने बताया कि आज शाम या कल सुबह से आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। वहीं विभाग के अधिकारी व कार्मिक आज बिजली विभाग के दफ्तर जाकर जलदाय विभाग का फीडर अलग करने व उसे लगातार बिजली आपूर्ति देने की मांग भी रखेंगे।