






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2024। भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता परिणामों को लेकर उत्साहित है। प्रत्याशी अर्जुनराम व गोविंदराम एकसाथ कुल अंदाज में नजर आए। दूसरी और श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, नोखा पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, भाजपा जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर जांगिड, जिला उपाध्यक्ष सवाईसिंह, भंवरदास, मदनदास स्वामी, अशोक मारू, अरविंद चारण, सुरेश बिश्नोई, रजनीकांत सारस्वत, नेमगिरी गोस्वामी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित है। नेता लगातार परिणामों पर नजर रखें हुए है और अमित शाह व राजस्थान में विजयी हुए सांसदों के लिए प्रसन्नता प्रकट कर रहें है। भाजपा नेता केंद्र में भाजपा द्वारा ही सरकार बनाने का दावा कर रहें है। भाजपा व कांग्रेस नेता परिणाम से पहले नजर आए साथ साथ- देखें पूरा वीडियो https://www.facebook.com/share/v/CWbzvuTGWVafwYhh/?mibextid=qi2Omg





