May 21, 2026
dhani

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2024। चुनावों के गर्मी के बीच क्षेत्र से एक दुर्घटना की खबर गांव बिग्गाबास रामसरा से आई है। बिग्गाबास रामसरा फांटा के निकट ही स्थित धर्माराम गिला के कृषि फार्म पर आज दोपहर अचानक आग लग गई। आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और पशुओं के बांधने के झोंपड़े को चपेट में ले लिया। इसमें एक गाय, एक बछिया व एक भैस की जिंदा जलने से मौत हो गई। गिला के भतीजे किशन ने जीएसएस पर फोन कर बिजली सप्लाई देने की मांग की और विभाग द्वारा तुरंत बिजली दिए जाने पर पानी चलाकर आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा इस आगजनी में किसान को और अधिक नुकसान हो जाता। यहां पास ही चारे का ढेर था और अन्य झोंपड़े भी बने थे। एक हरा पेड़ भी चपेट में आ गया और उसे भी पानी डाल कर बुझाया गया। मौके पर आस-पास की ढाणियों के किसान एकत्र हो गए व आग को बुझाने में सहयोगी बनें।