May 21, 2026
IMG-20240605-WA0002

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2024। खेत में ऊंट के घुस जाने से नाराज सात जनों ने एक युवक v उसके पिता के साथ मारपीट कर डाली। गांव रावासर निवासी 20 वर्षीय पृथ्वीराज पुत्र लिच्छूराम जाट ने पुलिस को बताया की उसका खेत डेलवा की रोही में स्थित है। 2 जून की शाम करीब 7.30 बजे सी वह और उसके पिता अपने खेत में गाये चरा रहे थे। तभी हमारा ऊंट पड़ोस में भंवरलाल ब्राह्मण के खेत में चला गया। इस खेत को लोढेरा निवासी शीशपाल गोदारा ने काश्त ले रखा है। मैं ऊंट के घुसते ही उसे वापस ले आया। परंतु इतने में लोढेरा निवासी शीशपाल, शंकरलाल पुत्र लिच्छुराम, महेंद्र व इंद्राज पुत्र सीताराम, गणेशाराम व जयकरण पुत्र ज्ञानाराम, महावीर जाट हाथ में लाठी चौसंगी लेकर मेरे खेत में घुसे और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। पिता छुड़वाने आए तो उन्हें पिटकर चोटिल कर दिया। खेत पड़ोसियों ने आकर छुड़वाया तो आरोपी गले से सोने का फुलडा तोड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोपी आए दिन झगड़ा करते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश को दी है। बता देवें इसी मामले में परस्पर मामला दर्ज हुआ है।