August 30, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2024। किसानों के लिए बड़ी खबर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी है। शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। सीएम ने अन्नदाता उत्थान संकल्प पर कार्य करने की बात कहते हुए पीएम किसान सम्मान निधि में 2 हजार रूपए की वृद्धि की गई। शर्मा ने बताया कि किसानों के लिए केंद्र सरकार की 6 हजार रूपए की सलाना राशि बढ़ाकर 8 हजार रूपए कर दी गई है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अन्नदाताओं के सर्वांगीण उन्नयन हेतु प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है और लगातार किसान हित में कार्य करेगी।