May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-06-08 at 21.10.13

सोनियासर मिठिया में क्रिकेट का रोमांच।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सोनियासर मिठिया में शहीद सिपाही हेतराम सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के खेल मैदान में प्रीमियम लीग का उद्घाटन सोमवार सुबह किया गया। मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण गोपाल गौशाला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह व अशोक सिंह ने गांव के युवाओं को खेलों से जोड़ने व खेल आयोजन करने के आयोजक मंडल को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि गांव में ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए जिससे युवा शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत हो सकें। बता देवें इस लीग में गांव के ही युवा व किशोर भाग ले रहें है। उद्घाटन में नानूराम मूंड, लालसिंह, छैलूसिंह, रूघवीरसिंह, देवेंद्र, कपिल, तेजपाल, रमेश, ओमप्रकाश व बाबूलाल सहित अनेक युवा व खेल प्रेमी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मिठिया में प्रीमियर लीग का उद्घाटन।

गौशाला भ्रमण किया विद्यार्थियों ने, समिति ने किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में आज दुलचासर के एक निजी विद्यालय के विद्यार्थियों ने भ्रमण किया। शिक्षक धनराज मान ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार होने का महत्व बताया। स्टाफ ने गौसेवा का महत्व विद्यार्थियों को समझाते हुए भारतीय संस्कृति में गाय के स्थान का वर्णन किया। इस दौरान नरेंद्र कुमार ओझा, श्यामसुंदर राजपुरोहित सहित अनेक विद्यार्थी शामिल रहें। गौशाला समिति द्वारा भ्रमण हेतु आए स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थियों का गौशाला स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।