May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितबंर 2020। संगीत की दुनिया में आजकल एक नया ट्रेंड मेश-अप का चल रहा है जिसमें पुराने गीतों को नए रूप में गाया जाता है। हमारे क्षेत्र के युवा गायक अंकिता बिहाणी और तनवीर अहमद ने राजस्थानी लोकगीतों का मेशअप बना कर नए गायन शैली को पेश किया है। अंकिता-तनवीर ने आज सुबह युट्यूब चैनल पर गीत को रिलीज करते हुए इसे संगीत में नया प्रयोग बताया है। गीत के गायक तनवीर ने बताया कि यह उनका दूसरा गीत है और अंकिता ने इस गीत से गायन क्षेत्र में कदम रखा है। स्थानीय संगीत प्रेमीयों ने इस प्रयास की सराहना कर रहें है तथा श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में नागरिकों द्वारा इसे देखा और सराहा जा रहा है। गीत में योगदान देने वाले सभी कलाकार स्थानीय है। निर्देशन तनवीर ने ही किया है व वीडियो डाइरेक्टर अजीत सिंह राजवी है, गीत में संगीत परवेज व मुस्ताक ने दिया है तथा फिल्मांकन ए.जी. पैलेस में किया गया है। स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाया ये गीत आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके देख सकते है।