






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जून 2024। तहसील के गांव मोमासर में एक युवक से जलन रखने वाले उसके दुश्मनों ने उस पर हमला कर कान काट खाया व बीच बचाव में आई भाभी के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित युवक ने इस सबंध में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोमासर निवासी नोरंगलाल जाट ने इसी गांव के मुन्नीराम जाट का खेत काश्त पर ले रखा है एवं इस कारण मुन्नीराम के भाई भंवराराम व रामूराम उससे रंजिश रखते है। सोमवार सुबह 9 बजे नोरंगलाल अपने खेत से गांव आ रहा था। रास्ते में आरोपी मिले व उस पर लाठी से वार किया। वह बच गया तो आरोपी रामूराम ने उसका कान अपने दांतों से काट लिया। कान पर दांतो से काटने से कान का आधा हिस्सा कट कर पूरी तरह से अलग हो गया। नोरंगलाल दर्द से चिल्लाया तो बीच बचाव करने उसकी भाभी मौके पर पहुंची। तो आरोपियों ने उसके भी कपड़े फाड़ दिये व लज्जा भंग करते हुए उंसके साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने उसकी भाभी के गले मे पहने सोने के गहने भी छीन लिए व आइंदा मौका मिलते ही उठा ले जाने, जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व जांच एएसआई रविन्द्र सिंह करेंगे।




