






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2020। कालू थाना क्षेत्र में सरदारशहर-कालू-लूणकरणसर तीराहे पर सरदारशहर की ओर से आ रही एकफॉर्च्यूनर गाड़ी ने कालू पुलिस द्वारा की नाकेबंदी तोड़ा और वहां से भाग छुटी। कालू पुलिस ने तुरंत पीछा किया व लूणकरणसर पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों को दबोचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। कालू में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के जागरूक पाठक अशोक गोदारा ने टाइम्स को नाकेबंदी तोड़ने का वीडियो उपलब्ध करवाया है। आप भी नीचे दिए लिंक पर देखें आरोपियों द्वारा नाकेबंदी तोड़ कर भागने की जुर्रत।



