May 21, 2026
0001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जून 2024। रविवार को मोदी सरकार 3.0 की शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री सहित केन्द्रीय मंत्रियों ने शपथ ली, सोमवार को इन्हें विभाग बांटे गए एवं मंगलवार को केन्द्रीय मंत्रियों ने अपने अपने विभागों में पदग्रहण किया। राज्य के चारों मंत्रियों के पद ग्रहण करने पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने भी अपनी मौजूदगी दिल्ली में रखी एवं इन मंत्रियों का स्वागत, अभिनंदन किया। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने दिल्ली पहुंच कर केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और केन्द्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी से मुलाकात की एवं दोनों को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी, मूंह मीठा करवाया। इस मौके पर क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा भी की गई। वहीं दूसरी और भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष कुंभाराम सिद्ध, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वत, रामरतन विश्नोई, पूर्व सरपंच देवीलाल विश्नोई आदि भाजपा नेता भी दिल्ली पहुंचें एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, भागीरथ चौधरी आदि से मिल कर उनका अभिनंदन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केन्द्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने किया पद ग्रहण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने की मुलाकात, जताई खुशी, की चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के भाजपा नेता पहुंचें दिल्ली, किया केन्द्रीय मंत्री का अभिनंदन।